फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Movement hanged... Police on the border, six blind murders became headache

Rohtak News: आंदोलन की फांस... बाॅर्डर पर पुलिस, छह ब्लाइंड मर्डर बने सिरदर्द

Fri, 23 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Movement hanged... Police on the border, six blind murders became headache
रोहतक। एक तरफ किसान आंदोलन के चलते पुलिस बल जींद जिले की सीमा पर तैनात है, दूसरी तरफ छह ब्लाइंड मर्डर सिरदर्द बन गए हैं। इसमें तीन केस आईएमटी थाने और दो केस सांपला थाने में दर्ज हैं। अब सदर थाने में भी हत्या का मामला दर्ज हुआ है, जिसका पुलिस खुलासा तो दूर शव की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

किसान संयुक्त मोर्चा ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया था, लेकिन सरकार ने पंजाब सीमा पर ही भारी पुलिस बल तैनात कर किसानों को आगे बढ़ने से रोका हुआ है। जींद सीमा पर जहां दातासिंह वाला बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं रोहतक पुलिस ने जींद जिले की सीमा पर लाखनमाजरा के पास पक्का नाका लगाया हुआ है। पहले नाके पर पुलिस की चार, आईटीबीपी व एसएसबी की एक-एक कंपनी तैनात थी। चार दिन पहले पुलिस की दो कंपनी नरवाना भेज दी गई, साथ ही दो बीएसएफ की कंपनी रोहतक शहर के चारों तरफ नाकों पर तैनात की गई हैं। अब लाखनमाजरा नाके पर आईटीबीपी व एसएसबी की कंपनियों के साथ एक कंपनी रोहतक पुलिस की तैनात है। ऐसे में पुलिस थानों में पुलिस बल की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या के ये केस अनट्रेस
सांपला में दिसंबर में एक महिला का नेशनल हाईवे परशव मिला था, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। अब तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करवा सकी है। दूसरा जनवरी में आईएमटी थाना एरिया में जवाहर लाल नेहरू कैनाल में एक सप्ताह के अंतराल में दो महिलाओं के शव मिले थे। दोनों की गला दबाकर हत्या की गई थी, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी, खुलासा तो दूर की बात है। एक नवजात बच्ची का भी शव मिला था, जिसके बारे में भी पता नहीं लग सका है। वहीं, इस्माईला गांव में 30 जनवरी की रात को किसी ने प्रॉपर्टी डीलर आशीष की दरवाजा खुलवाकर गोली मार दी थी। अब तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसिया में हत्या कर फेंके शव की नहीं हो रही शिनाख्त
बुधवार सुबह जसिया गांव में एक 40 साल के युवक का शव मिला था, जिसके मुंह व सिर से खून बह रहा था। आधे शरीर के कपड़े गायब थे। गले में फटा हुआ बनियान था। सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन शव की शिनाख्त न होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ रही है। सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया लग रहा है कि किसी ने दूसरी जगह हत्या कर शव जसिया के पास फेंका है। शव को शिनाख्त के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।


वर्जन
नाकों पर पुलिस तैनात है, लेकिन थानों में जांच को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। जो केस अनट्रेस हैं, उनकी जांच के लिए भी पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। शिनाख्त न होने के कारण दिक्कत आ रही है।
- रवि खुंडिया, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed