फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mota was declared a fugitive in the Anandpal murder case; police will take him to Ghaziabad.

Rohtak News: आनंदपाल हत्याकांड में भगोड़ा घोषित था मोटा, गाजियाबाद लेकर जाएगी पुलिस

Fri, 13 Feb 2026 03:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Mota was declared a fugitive in the Anandpal murder case; police will take him to Ghaziabad.
10-रोहतक एसटीएफ की गिरफ्त में गाजियाबाद के पते से फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोपी सोमबीर उर्फ मो
रोहतक। अमेरिका से 10 फरवरी को डिपोर्ट किए गए अनिल छिप्पी गैंग के कुख्यात सोमबीर उर्फ मोटा को रोहतक एसटीएफ गाजियाबाद ले जाएगी। वह वहीं के फर्जी पते से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागा था। रोहतक के आनंदपाल हत्याकांड में भगोड़ा घोषित मोटा पांच दिन के रिमांड पर है।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, कारोर गांव में साल 2001 सो दो पक्षों में खूनी रंजिश चल रही है। उस समय गांव के सरपंच श्रीभगवान के भाई सेवकराम की दिल्ली में खोया की दुकान थी। आरोप है कि दुकान पर हुई कहासुनी के बाद श्रीभगवान और गांव निवासी रामे के बीच नोकझोंक हो गई थी। श्रीभगवान ने रामे को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में सबसे पहले वर्ष 2001 में सेवकराम की खरावड़ रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे पक्ष के रामे की हत्या की गई। पहले पक्ष के श्रीभगवान, फूल कुमार, मिंटू, दिलबाग, रणवीर समेत नौ लोगों जबकि अनिल छिप्पी गैंग से रामे और रमेश समेत छह लोगों की हत्या हो चुकी है। गांव के सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंदपाल की 2018 में हत्या की दी गई थी। इस मामले में सोमबीर उर्फ मोटा को भी गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2022 में वह रोहतक की सुनरिया जेल से जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कुख्यात गैंगस्टर के संपर्क में रहा है मोटा
जांच में पता चला कि जेल में बंद अनिल छिप्पी का भाई सोमबीर उर्फ मोटा कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी, राजू बसौदी, संपत नेहरा, अक्षय पलड़ा, पवन नाहरा, प्रदीप उर्फ पोपी व राजू बसाैदी के संपर्क में रह चुका है। आरोपी के खिलाफ 26 मामले दर्ज हैं। हालांकि ज्यादातर केस में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। केवल पासपोर्ट मामले में वांछित था।

....
आईएमटी थाने में एसटीएफ ने दर्ज कराई थी एफआईआर
साल 2024 में एसटीएफ रोहतक की तरफ से आईएमटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई कि कारोर निवासी सोमबीर उर्फ मोटा का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। उसने 2023 में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सेक्टर-3 का फर्जी पता देकर पासपोर्ट बनवाया और 2024 में विदेश भाग गया। थाईलैंड के रास्ते दुबई व स्पेन होता हुआ अमेरिका पहुंचा था। बुधवार शाम को उसे अदालत में पेश कर एसटीएफ ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जांच टीम आरोपी को गाजियाबाद लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed