{"_id":"676ea82f9a0b15f67b09bea4","slug":"more-than-62-percent-of-complaints-were-resolved-in-the-solution-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-570226-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समाधान शिविर में 62 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समाधान शिविर में 62 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन
27सीटीके01...समाधान शिविर में लोगो की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
रोहतक।
जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर में शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा कराया जा रहा है। 11 नवंबर से 26 दिसंबर तक जिला मुख्यालय पर लगाए गए समाधान शिविरों में 406 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 253 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। शेष 153 शेष शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन अब तक 62 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निपटारा कर चुका है। शुक्रवार को शिविर में नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके निपटारे की प्रक्रिया मौके पर शुरू की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपमंडलाधीश आशीष कुमार व नगराधीश अंकित कुमार के साथ समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की। सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय एवं नगर निगम कार्यालय में प्रति कार्य दिवस समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यहां नागरिकों की शिकायतों का निदान किया जा रहा है। शिविर में नगर निगम से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों को तुरंत नगर निगम को स्थानांतरित किया जा रहा है।
समाधान शिविर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि शिविर को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी इनमें अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिविर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यहां हर नागरिक की प्रत्येक शिकायत का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
इंद्रगढ़ की सड़क पर जलभराव की समस्या के निदान के दिए निर्देश
एडीसी ने नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए इंद्रगढ़ में सड़क पर जलभराव की शिकायत के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क पर जलभराव का स्थाई निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे शिकायतकर्ता को तुरंत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराएं। बिजली मीटर घरों से बाहर निकालने से संबंधित धामड़ के नागरिकों की शिकायत के संदर्भ में भी यूएचवीबीएन के अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
30 से डीआरडीए हॉल में लगेगा समाधान शिविर
एडीसी ने कहा कि 30 दिसंबर सोमवार से समाधान शिविर जिला विकास भवन के प्रथम तल पर डीआरडीए हॉल में सुबह 10 से 12 बजे तक लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों से शिविर के आयोजन स्थल में बदलाव किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर रखा दो मिनट का मौन
अतिरिक्त उपायुक्त, अधिकारी व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय शोक के दौरान कोई भी राजकीय मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. डिंपल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।