फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 14 percent of children die from pneumonia: CMO

14 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों की मौत निमोनिया से होती : सीएमओ

Thu, 28 Mar 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
More than 14 percent of children die from pneumonia: CMO
झज्जर। साँस कार्यक्रम के तहत बच्चों को निमोनिया से बचाव हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि साँस कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं में निमोनिया से होने वाली मौतों को कम करना है। भारत में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की कुल मौतों में 14 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों की मौत निमोनिया की वजह से होती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार भारत में पांच वर्ष से कम आयु के प्रति 1000 जीवित बच्चों में 37 की मौत हो जाती है, जिसमें 5.3 मौतें सिर्फ निमोनिया की वजह से होती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने बच्चों में निमोनिया से होने वाली मौतों के नियंत्रण हेतु वर्ष 2025 तक प्रति 1000 जीवित बच्चों पर होने वाली मौतों को 3 से कम करने का लक्ष्य रखा है। इसी की सफलता हेतु जिला में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों, सीएचओ, नर्सिंग अधिकारी, एमपीएचडब्लयू को दो दिवसीय व एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिला प्रतिरक्षण नोडल अधिकारी डीआर बसंत दुबे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक ने प्रतिभागियों को बच्चों में निमोनिया के लक्षण व बचाव बारे प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed