फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Monkeys rampage in Gandhara, many people bitten

Rohtak News: गांधरा में बंदरों का उत्पात, कई लोगों को काटा

Mon, 11 Nov 2024 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Monkeys rampage in Gandhara, many people bitten
सांपला फोटो 01 सांपला बंदरों से ग्रामीण परेशान। संवाद
सांपला। गांधरा गांव में बंदरों के बढ़ते उत्पात से ग्रामीणों में डर का माहौल है। बंदरों ने पिछले तीन महीनों के अंदर एक दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों को घायल कर दिया है। ग्रामीण भी अपनी तरफ से बंदरों को भगाने की काफी कोशिश कर रहे हैं। अब लोगों ने प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इन बंदरों को जल्द पकड़वाया जाए।
विज्ञापन

खाने पीने की चीजों को भी बना रहे निशाना
बंदर घरों में रखी खाने पीने की चीजों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। कीमती चीजों को भी बंदर घरों से उठाकर ले जाते हैं। जब ग्रामीण इनकी तरफ भागते हैं तो बंदर उन पर हमला कर देते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही सुरेंद्र, तेजू, प्रदीप, कूकू आदि को बंदरों ने घायल कर दिया था।
विज्ञापन

बंदरों के उत्पात से भयभीत ग्रामीणों ने छतों पर जाना ही बंद कर दिया है। बंदरों के भय से स्कूल आने जाने वाले छात्र और बाहर खेलने वाले बच्चे घरों से निकलने में कतराने लगे हैं। वहीं महिलाओं ने भी घरेलू कार्यों से छतों पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बंदरों की संख्या काफी मात्रा में है, जो ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। बंदरों के कारण ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीण अब पहरेदारी करने को मजबूर हैं।

अशोक कुमार
: गांव में छत के ऊपर एकाएक बंदरों का झुंड आ जाता है और आतंक मचाने लगता है। बंदर घर की छत पर रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर देते हैं और खाद्य सामग्री सहित अन्य चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं।
- संजय ,धर्मवीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed