Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Monkeys bite three people daily, capture drive called off

Rohtak News: प्रतिदिन तीन लोगों को काट रहे बंदर, पकड़ने का अभियान बंद

Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Monkeys bite three people daily, capture drive called off
39 गोहाना रोड पर छतों पर मंडराते बंदर। संवाद
रोहतक। बंदरों के काटने की समस्या गंभीर होती जा रही है। जिले में प्रतिदिन तीन व्यक्तियों को बंदर काट रहे हैं मगर उनको पकड़ने के लिए नगर निगम का अभियान बंद है। वहीं, शहर की पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, तमाम सेक्टर व नहर के आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनोहर लाल का कहना है कि बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। छतों पर भी बंदर बैठे रहते हैं। छतों पर रखा सामान उठा ले जाते हैं। अगर उनको भगाने जाएं तो काटने के लिए दौड़ते हैं। शहर में बंदरों ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। वहीं, सूचना अधिकार कानून से मिली जानकारी के अनुसार रोहतक में साढ़े 5 साल में 6874 व्यक्तियों को बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सूचना अधिकार मंच के राज्य संयोजक सुभाष ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया गया है। साढ़े पांच साल में 146 बच्चों को भी बंदर अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ तो लिया जाएगा लेकिन उनको छोड़ने की जगह की अनुमति नहीं मिल रही है। अधिकारियों से अनुमति मिलने पर अभियान चला दिया जाएगा। -सचिन गहलावत, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed