{"_id":"698a244924e2ca93d401d675","slug":"monica-selected-as-agniveer-in-the-indian-navy-was-honored-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-135893-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित मोनिका का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित मोनिका का किया सम्मान
विज्ञापन
फोटो नंबर-26मोनिका भारद्वाज का सम्मान करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
नारनौल। निजामपुर खंड के गांव बामणवास की बेटी मोनिका भारद्वाज ने भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी कर प्रशिक्षण लेने के बाद जब मोनिका अपने गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने उनका डीजे और जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया।
मोनिका भारद्वाज, संजय शास्त्री की पुत्री हैं और वह गांव बामणवास की पहली बेटी हैं जिनका चयन भारतीय नौसेना में हुआ है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मोनिका की सफलता से क्षेत्र की बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।
गांव पहुंचने पर ग्राम सरपंच गिरधारी लाल स्वामी के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मोनिका को फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे गांव में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोगों ने तालियों से मोनिका का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच गिरधारी लाल स्वामी ने कहा कि मोनिका की उपलब्धि गांव की बेटियों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज गांव की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और मोनिका ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ग्रामीणों ने मोनिका के माता-पिता को भी बधाई देते हुए उनकी परवरिश और संस्कारों की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि मोनिका शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। समारोह के अंत में सभी ने मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भारतीय नौसेना में भी गांव और देश का नाम गौरवान्वित करेगी।