फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Monday was the hottest day of the season, temperature reached 47.1 degrees Celsius

Rohtak News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

Tue, 28 May 2024 06:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of the season, temperature reached 47.1 degrees Celsius
27सीटीके28...पुलिस लाइन के पास दोपहर में स्कूल की छूट्टी होने के बाद सिर पर कपड़ा रखकर अपने घर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नौतपा के तीसरे दिन पारा रिकाॅर्ड 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा अभी तीन दिन और तपाएगा। पिछले 15 दिन से लगातार 40 डिग्री से अधिक तापमान बना हुआ है। लू का कहर जारी रहेगा। ऐसे में लगातार 18 दिन तक 40 डिग्री से अधिक तापमान बने रहने का वर्ष 2002 व 1978 के बाद रिकाॅर्ड समय रहेगा। मौसम में 31 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से कुछ राहत की आस है।
जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड 47.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 15 दिन से तापमान में उछाल बना हुआ है। यह लगातार 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। आने वाले तीन दिन और यह स्थिति बने रहने के आसार हैं। इसकेे चलते एक बार फिर वर्ष 2002 व 1978 की तरह लगातार 18 दिन 40 डिग्री से अधिक तापमान बना रहेगा। यह रिकाॅर्ड तीसरी बार बनेगा।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि विज्ञान एवं मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत की आस नहीं है। लू का कहर बना रहेगा। वायुमंडल में 31 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है। इससे बारिश होने पर राहत की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहे तापमान का ब्योरा
वर्ष दिन
2024 15
2023 12
2022 17
2002 18
1984 19
1978 19
1970 18

-----------------
ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाने की तैयारी

फोटो 1 - ट्रांसफार्मरों पर लगेंगे कूलर।

सांपला। इलाके के लोग भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में हैं। वहीं बिजली की खपत बढ़ गई। अधिक गर्मी और लोड की वजह से ट्रांसफार्मर हाफ रहे हैं। इससे बिजली कट भी शुरू हो गए। विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं। 132 केवी पावर हाउस में बड़े-बड़े पंखे लगाए गए हैं, जबकि हसनगढ़ पावर हाउस के ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाने की तैयारी की गई है। अधिक गर्मी की वजह से बाजार में भी ग्राहक कम हो गए हैं। सोमवार को भी प्रचंड गर्मी और हीट वेव ने लोगों को खूब झुलसाया। दोपहर में तो सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई।

फसलों में नुकसान की आशंका

ज्यादा तापमान बढ़ने से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। कृषि विभाग का कहना बेल वाली फसलों में तो नुकसान हो चुका है। अब जिन किसानों ने कपास की फसल लगा रखी है, जो जमीन से बाहर आ चुकी है, उसमें नुकसान हो सकता है। किसान फसल में दिन के बजाय शाम को पानी लगाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed