{"_id":"68fcb948a0a6bb9559054b81","slug":"molestation-with-girl-in-rohtak-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सैर पर गई लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, झाड़ियों में घसीटने का किया प्रयास, लोगों ने जमकर की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सैर पर गई लड़की से युवक ने की छेड़छाड़, झाड़ियों में घसीटने का किया प्रयास, लोगों ने जमकर की धुनाई
Sat, 25 Oct 2025 05:19 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 25 Oct 2025 05:19 PM IST
सार
रोहतक के सांपला में सैर पर गई युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर युवक की धुनाई की। फिलहाल आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांपला खंड के एक गांव में अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर करने गई युवती से एक युवक ने न केवल छेड़छाड़ की बल्कि झाड़ियों में घसीटने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे दबोचकर जमकर धुना। साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को सांपला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वह हर रोज सुबह गांव के सर्विस रोड से खरखौदा की तरफ सैर करने जाती है। सुबह करीब पांच बजकर 40 मिनट पर सैर करने जा रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसे झाड़ियों में खींचने का प्रयास किया। युवती ने मदद के लिए शोर मचाया तो लड़की का दादा आ गया।
विज्ञापन
लड़की के दादा को देखकर युवक भागने लगा। रास्ते में पुलिया के पास लड़की के भाई ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम सोमबीर उर्फ बहादुर बताया। इसके बाद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सांपला थाने के कार्यकारी थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि आरोपी युवक के साथ मारपीट की गई है। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल सांपला में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद गिरफ्तार कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन