फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cyclone nisarga may affect to western disturbance, Rainfall Forecast

अलर्टः 'निसर्ग' पश्चिमी विक्षोभ को मिलेगा बल, पंजाब-हरियाणा चंडीगढ़ में बारिश होने के आसार

Thu, 04 Jun 2020 10:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक
अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
cyclone nisarga may affect to western disturbance, Rainfall Forecast
आसमान में छाये बादल - फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में आए चक्रवाती तूफान से अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागों में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। चक्रवाती तूफान के कारण हवा में नमी बढ़ने से उपरोक्त क्षेत्रों में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ को बल मिलेगा, जिससे वह अधिक प्रभावी हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने बताया कि महाराष्ट्र में आए निसर्ग चक्रवाती तूफान का उत्तर भारत के कई राज्यों में सीधे तौर पर कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन यह अप्रत्यक्ष रूप से उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्रभाव डाल सकता है। इस चक्रवाती तूफान के कारण जो मौसमी प्रणाली बनेगी उससे उत्तर-पश्चिम भारत में नमी का प्रवाह बढ़ेगा।
विज्ञापन


पश्चिम से आते पश्चिमी विक्षोभ और वायु में नमी के बढ़ते प्रवाह के कारण दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण की उत्पत्ति की संभावना है। इसके कारण 4 जून से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती है। 5 जून को केंद्रीय और दक्षिण राजस्थान पर अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी यूपी के कुछ एक हिस्सों में ही अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रचंड चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र तट से टकराने के बाद कमजोर होता हुआ चार जून को सुबह तक उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और लगते हुए पश्चिमी मध्यप्रदेश के हिस्सों में तक कमजोर पड़ जाएगा और एक मौसमी प्रणाली का रूप ले लेगा। जिससे 4 जून को मध्यप्रदेश के दक्षिण पश्चिमी और मध्य भागों में कई जगहों पर बारिश की उम्मीद है। 5 जून को दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ-साथ केंद्रीय व पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों बारिश हो सकती है। फिर आगे निकलता हुआ यह नेपाल और हिमालय के तराई वाले भागों से जा टकराएगा। जिससे उस क्षेत्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


लगातार सामान्य से कम चल रहा तापमान
मई अंत और जून में चल रही लगातार मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान लगातार सामान्य से कम चल रहा है। बुधवार को रोहतक का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान लगभग सामान्य के आसपास ही चल रहा है। बुधवार कोे रोहतक में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक ही रहेगा। लगातार चल रही मौसमी गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed