{"_id":"56fc33914f1c1b3448f0122d","slug":"modern-ct-scan-mri-and-ultrasound-machines-purchase-rohtak-pgi-new-machines-pgi-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक स्थित पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग के बहुरेंगे दिन, नई मशीनों में होगा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक स्थित पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग के बहुरेंगे दिन, नई मशीनों में होगा दम
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Thu, 31 Mar 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई से जांच अब पीजीआई में भी होगी।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीजीआई के रेडियोलॉजी विभाग के दिन बहुरने वाले हैं। वीसी डॉ. ओपी कालरा की मानें तो अगले चार माह में विभाग के पास आधुनिक सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड मशीनें होंगी। इस काम की सारी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। एक सप्ताह बाद प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) योजना के तहत मरीजों का सीटी स्कैन हो सकेगा। वीसी डॉ. कालरा बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नई मशीनों के आने में और चालू होने में करीबन चार माह का समय लगेगा। जबकि पीपीपी योजना के तहत पीजीआई ओपीडी में सीटी स्कैन मशीन लग चुकी है। एक सप्ताह ट्रायल के बाद इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज को बुलाने का प्लान है।
अब 590 में कराएं सीटी स्कैन, चार हफ्ते बाद और सस्ता
सीटी स्कैन के लिए पीपीपी मशीन पर मरीज को करीब 590 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि सरकारी मशीन पर केवल 500 रुपये ही देने पड़ेंगे। पीपीपी के तहत मशीन अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। मरीजों को सीटी स्कैन के लिए लंबी तारीखों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, न ही उन्हें निजी जांच केंद्रों पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। पहले चार स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन थीं, लेकिन अब पीजीआई में 128 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन करीब सात करोड़ रुपये खर्च करके मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
डेमो अल्ट्रासाउंड मशीनों से मिलेगी राहत
रेडियोलॉजी विभाग में तीन डेमो अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जा रही हैं। फिलहाल ये मशीनें कंपनी से लोन पर ली गईं हैं। अधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद इन मशीनों को समायोजित कर दिया जाएगा। एक मशीन की प्रोब खराब है, इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, यदि इसमें देरी होती है तो इसकी जगह भी डेमो मशीन मंगाई जाएगी।
सामान्य एक्स-रे में समस्या नहीं
निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया पीजीआई में सामान्य एक्स-रे फिल्म के लिए कोई समस्या नहीं है। डिजिटल एक्स रे फिल्म में समस्या हो रही है। इसके लिए आर्डर किया जा चुका है। अब इसे आने में 45 दिन लगते हैं, लेकिन जल्द ही ये संस्थान में उपलब्ध होंगी।