फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Model day care center established in the court premises

Rohtak News: न्यायालय परिसर में मॉडल डे केयर सेंटर स्थापित

Sat, 27 May 2023 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 May 2023 03:31 AM IST
विज्ञापन
Model day care center established in the court premises
रोहतक। न्यायालय परिसर में शुक्रवार को बच्चों के स्वास्थ्य, लालन-पालन व मनोरंजन के लिए डे केयर सेंटर खोला गया है। इसका उद्धाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन, उपायुक्त अजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कौशिक ने किया। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्यन आशा आहूजा ने बताया कि यह केंद्र कोर्ट राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों की देखरेख के लिए खोला गया है। इससे ड्यूटी के समय कर्मचारियों व अधिकारियों के 5 वर्ष तक के बच्चों को कोई असुविधा न हो और बच्चे अपने माता-पिता के नजदीक महसूस करें। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की रोहतक शाखा द्वारा इस केंद्र का संचालन किया जाएगा। केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य, लालन-पोषण व मनोरंजन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी हिमांशु गर्ग, एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नरेश कुमार, एडीजे रोहतक आर के यादव, एडीजे गगनजीत कौर, एडीजे महेश कुमार, ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट मंगलेश चौबे, सीजेएम दीप्ति, गायत्री, संदीप कुमार, आशीष आर्य, अभिमन्यु राजपूत, आदित्य सिंह यादव, दीपक यादव, कर्णदीप सिंह, रामधारी सिंह, सोमदत्त खुंडिया, मंजू कौशिक व रचना पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed