फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile was found with the teacher in the examination center, caught three copycats

परीक्षा केंद्र में शिक्षिका के पास मिला मोबाइल, तीन नकलची पकडे़

Fri, 08 Apr 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mobile was found with the teacher in the examination center, caught three copycats
झज्जर रोड स्थित परीक्षा केन्द्र में नकल डालने के लिए स्कूल की दीवार पर चढ़ा बाहरी युवक। अमर उजाल? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। हरियाणा बोर्ड की 12वीं के भूगोल के पेपर में वीरवार को बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर छापे मारे। इस दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेेकेंडरी स्कूल महम में परीक्षा केंद्र के अंदर एक कमरे में शिक्षिका के पास मोबाइल फोन मिला। शिक्षिका को चेतावनी दी गई। वहीं उड़नदस्ते ने अलग-अलग केंद्रों से तीन नकलची पकड़े हैं। वहीं कई केंद्रों पर बाहरी तत्व नकल कराने के लिए स्कूल की दीवार फांदते देखे गए।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को चिड़ी परीक्षा केंद्र को निरस्त करने के बाद वहां के विद्यार्थियों की परीक्षा शहर के भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। उड़नदस्ते और शिक्षा अधिकारी भी यहां काफी देर डटे रहे। 12वीं के भूगोल के पेपर में जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर पेपर हुआ।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद बोर्ड के उड़नदस्तों ने केंद्रों पर छापे डाले। बोर्ड चेयरमैन के सचल दल ने सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह के नेतृत्व में महम के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छापा डाला। यशपाल सिंह के अनुसार केंद्र के एक कमरे में शिक्षिका के पास मोबाइल फोन था। उसके पास परिचय पत्र भी नहीं था। उसने बताया कि प्राचार्य ने उनकी यहां ड्यूटी लगाई है। प्राचार्य से पूछने पर उन्होंने कहा कि वे शिक्षिका का परिचय पत्र बनाना भूल गए थे। उसका मौके पर ही परिचय पत्र बनवाया गया। मोबाइल चेक करने पर उसमें परीक्षा संबंधी कुछ नहीं था। इस पर शिक्षिका को चेतावनी दी गई। सांपला के विद्या भारतीय स्कूल में एक नकल केस मिला। मदीना और महम के अन्य परीक्षा कें द्रों पर भी छापा मारा गया। चिड़ी के परीक्षा केंद्र पर बुधवार को बोर्ड चेयरमैन के छापे में हुई कार्रवाई के बाद इस केंद्र के परीक्षार्थियों का सेंटर शहर के भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाया गया था। वीरवार को यहां पर उक्त केंद्र के परीक्षार्थियों ने पहुंचकर परीक्षा दी। जिला शिक्षा अधिकारी और बोर्ड के सचल दस्ते ने यहां केंद्र पर काफी देर रहकर परीक्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बदलने के बाद रात भर चली कार्रवाई
चिड़ी परीक्षा केंद्र को बुधवार देर शाम निरस्त किया गया था। इसके बाद शहर के भारती सीनियर सेेकेंडरी स्कूल को केंद्र बनाया गया। देर रात तक यहां पर केंद्र अधीक्षक को लगाया गया। अलग-अलग कालेजों के स्टाफ को यहां तैनात किया गया। सभी को रात में ही उनके मोबाइल आदि पर संपर्क कर इसकी सूचना दी गई। चिड़ी परीक्षा केंद्र पर पेपर दे रहे परीक्षार्थियों से भी व्यक्तिगत संपर्क करके उन्हें सूचना दी गई। यही वजह थी कि सुबह परीक्षार्थी समय पर यहां पहुुंच गए।

वर्जन-
वीरवार को जिले में परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों से तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। इन पर नकल केस में कार्रवाई कर दी गई है।
- सत्यनारायण शर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed