फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MLA demands investigation into allegations of transaction from Chief Minister

Rohtak News: विधायक ने मुख्यमंत्री से लेनदेन के आरोपों की जांच की मांग

Sat, 13 Jul 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 13 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
MLA demands investigation into allegations of transaction from Chief Minister
बादली। तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री के बदले नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क पर पैसे लेने के आरोप का मामला सीएम दरबार पहुंच गया है। विधायक कुलदीप वत्स ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से आरोपों की जांच की मांग की है। वत्स ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि तहसील कार्यालय में पैसे नहीं मिलने पर जमीन के दस्तावेज सही होने पर भी रजिस्ट्री नहीं की जाती। नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क पर पैसे नहीं देने पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने का आरोप लगाया है। लोगों से पैसे की मांग खुले तौर पर की जाती है।विधायक वत्स ने बताया कि पिछले कई दिनों से रजिस्ट्री के नाम पर पैसे मांगे जाने की शिकायत मिल रही थी। अब मामला उजागर होने पर तहसील कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed