{"_id":"80c42ec26c9650617f5446adcc4e0902","slug":"missed-call-do-and-jat-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल करिए और जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्ड कॉल करिए और जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़िए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 22 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़ने के लिए अब महज एक मिस्ड कॉल करने की जरूरत है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है।
आधुनिकता से लबरेज यह अभियान युवाओं को खूब लुभा रहा है। यही कारण है कि एक सप्ताह में करीब 20 हजार लोग इससे जुड़ चुके हैं।
संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया कि आंदोलन में युवाओं को जोड़ने के लिए यह कैंपेन शुरू किया गया है।
समिति ने टोल फ्री नंबर 180030023455 जारी किया है। देश का कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल देकर इससे जुड़ सकता है। मिस्ड कॉल के साथ ही वापस फोन पर मैसेज जाएगा और इसके बाद मिस्ड कॉल करने वाले व्यक्ति को अपना पता लिखकर एसएमएस करना होगा। 14 जून से शुरू हुए टोल फ्री नंबर पर पहले ही सप्ताह में बीस हजार से अधिक लोगों की कॉल आ चुकी है। समिति की ओर से व्हाट्स एप और फेसबुक आदि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी जाट आरक्षण से जुड़ने के मुहिम शुरू कर दी गई है।