फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Markets decked up for Navratri; city temples adorned.

Rohtak News: नवरात्र को लेकर सजे बाजार, शहर के सजे मंदिर

Fri, 09 Oct 2026 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 09 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Markets decked up for Navratri; city temples adorned.
43-नवरात्रि पर लाइटों से सजा दुर्गा भवन मंदिर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नवरात्र को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है जिसे लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। माता के दरबार, चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान, फल-फूल की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में माता की मूर्तियों और घट स्थापना से जुड़े सामान की बिक्री बढ़ गई है।
खाटूश्याम मंदिर जनता कॉलोनी के पुजारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र में सुबह के समय घट स्थापना होगी। सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू होगी। मंदिरों में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख देवी मंदिरों दुर्गा भवन मंदिर, प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर, पाड़ा मोहल्ला स्थित माता मंदिर, गुफा वाला मंदिर, नंद मंदिर, संकट मोचन मंदिर, डीएलएफ कॉलोनी स्थित माता मंदिर, गांधी कैंप स्थित वैष्णों माता मंदिर आदि में लाइटों से सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्र ने बताया कि मंदिर को लाइटों से सजाया जा रहा है। शनिवार को यह कार्य पूरा होगा। इसके बाद प्रतिमाओं को फूलों से सजाया जाएगा।
वहीं, शहर के गोकर्ण स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा व सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरे में शनिवार को ही विधिवत घट स्थापना की जाएगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed