फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Misconduct by threatening to kill

जान से मारने की धमकी देकर दुराचार

Sat, 28 Dec 2013 11:03 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sat, 28 Dec 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
Misconduct by threatening to kill
हरियाणा के जिला रोहतक के शिवाजी कालोनी थानांतर्गत विजय नगर में युवती को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी उसके घर से साढे़ तीन लाख रुपये की नकदी भी उड़ा ले गया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार युवती ने शिवाजी कालोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नरवाना निवासी सोमप्रकाश के साथ उसकी जान-पहचान थी।

सोमप्रकाश जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने के बाद उसके घर से तीन लाख 27 हजार रुपये भी चोरी कर ले गया।

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक देबी रानी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही जान-पहचान थी और पीड़िता का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed