फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   migrant labour remember rohtak sheltor home

हमेशा याद रहेगा पुत्र जन्म का घटनाक्रम शेल्टर होम बना मजदूरों का दूसरा घर

Sun, 26 Apr 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
migrant labour remember rohtak sheltor home
shelter home me reh rahi mahila shramik ko pgi me delivery ke baad uphar deti dc rs verma ki patni pushpa verma. - फोटो : RohtakCity
रोहतक। मध्य प्रदेश की रहने वाल श्रमिक गुड्डी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह बच्चे को जन्म देने के बाद जिले के सबसे बड़े अधिकारी की गाड़ी में बैठ कर शेल्टर होम पहुंचेगी। उसकी इस खुशी के आगे लॉकडाउन की सारी कठिनाइयां फीकी पड़ गई हैं। गुड्डी और उसका बच्चा स्वस्थ हैं और दयानंद मठ के शेल्टर होम में खुशी के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

गुड्डी के साथ उसका पति, मां समेत बारह पारिवारिक मेंबर रह रहे हैं। छतरपुर जिले के गांव रामपुर की रहने वाली गुड्डी, उसका पति अशोक अहरवाल व अन्य लोग दादरी जिले के रानीला में कंस्ट्रक्शन लेबर का काम करते थे। लॉकडाउन घोषित होते ही वे रानीला से पैदल दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें शेल्टर होम भिजवाया। यहां सभी मजदूरों को तीन टाइम खाना, फल, चाय आदि दिया जाता है। अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी को जैसे ही प्रसव पीड़ा हुई, प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस भेजी, पीजीआई में साधारण डिलिवरी से पुत्र ने जन्म लिया। उपायुक्त आरएस वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा ने अपनी गाड़ी में बिठा कर उन्हें पीजीआई से शैल्टर होम पहुंचाया। उन्होंने गुड्डी को साड़ियां, बच्चों के कपड़े और शगुन भी दिया। इस व्यवहार से पूरा श्रमिक परिवार बहुत खुश है। उनका कहना है कि डिलिवरी के दौरान ऐसी सुविधा शायद उन्हें अपने गांव में भी नहीं मिल पाती। अब वे बस इस इंतजार में हैं कि कब लॉकडाउन खत्म हो और बाकी पारिवारिक मेंबरों के साथ खुशियां बांटे। डीसी वर्मा ने बताया कि दयानंद मठ में रह रहे प्रवासी मजदूर के परिवार की गर्भवती महिला के लिए पौष्टिक आहार और चिकित्सा सेवा का प्रबंध किया गया था। जच्चा-बच्चा को निरंतर पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed