फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Middle-aged murdered, body thrown in JLN canal

अधेड़ की हत्या, जेएलएन नहर में फेंका शव

Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged murdered, body thrown in JLN canal
शहर के दिल्ली बाईपास पर जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। नहर किनारे मौके से ईंट भी बरामद की गई है। अधेड़ के सिर और चेहरे पर जख्म के कई निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ईंट से पीट-पीटकर उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया है। शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के दाएं हाथ पर जयवीर सिंह लिखा है। हथेली के पिछले हिस्से पर ओम शब्द लिखा है। पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम किसी ने पुलिस को जेएलएन में आईजी निवास से कुछ दूर शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। इसकी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है। पर्स, मोबाइल या अन्य चीजों की तलाश में पुलिस देर तक जुटी रही। एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने भी मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी ने इसके चेहर पर ईंट से कई वार किए हैं। इन चोटों की वजह से इसकी मौत हुई। नहर में करीब तीन फीट पानी था। इसलिए शव बहकर दूर जाने की संभावना नहीं है। चेहरे पर अनेक बार वार किए गए हैं। इस कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस इसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में संपर्क कर रही है। दिल्ली बाईपास इलाके में भी लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या पर उठ रहे कई सवाल
पुलिस के लिए अज्ञात व्यक्ति की हत्या से पर्दा उठाना कठिन पहेली बन गया है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस को कई सवालों का जवाब तलाशना होगा। इसमें वारदात किसने, क्यों, कब और कैसे की, यह अहम रहेगा। मरने वाले की पहचान सबसे जरूरी है। इसके बाद ही पुलिस कड़ियों को जोड़ते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफल होगी। इसलिए सबसे पहले मृतक की पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। हत्यारे का व्यक्ति के सिर व चेहरे पर ईंट से अनेक वार करना उसकी नफरत व गुस्से को साफ दर्शाता है।

जेएलएन नहर की पटरी पर एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। इसकी पहचान नहीं हुई है। इसके सिर व मुंह पर चोट मारकर हत्या की गई है। दाएं हाथ पर जयवीर लिखा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई में भिजवा दिया गया है।
- एसआई कुलदीप सिंह, प्रभारी, आईएमटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed