फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Message of Geeta for all humanity: Jangra

गीता का संदेश समस्त मानवता के लिए : जांगड़ा

Sun, 30 Nov 2025 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Message of Geeta for all humanity: Jangra
54-पंडित श्रीराम रंगशाला में गीता महोत्सव के दूसरे दिन निरीक्षण करते मुख्य अति​थि राज्यसभा सदस्
रोहतक । श्रीमद्भागवत गीता में दिया गया संदेश समस्त मानवता के लिए है। श्रीमद्भागवत गीता ही विश्व में शांति, सद्भाव एवं समृद्धि ला सकती है। पुण्य व कर्म के योग से धर्म पैदा होता है। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने ये विचार व्यक्त किए। वे स्थानीय पंडित श्रीराम रंगशाला में जिला प्रशासन व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

आचार्य शक्ति देव ने हवन कराया। जांगड़ा ने यहां लगाई प्रदर्शनी, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं व विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन, संस्कृति हमेशा मजबूत व समृद्ध रही है जो कभी भी सांप्रदायिक नहीं हो सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में लिपि के आविष्कार से पूर्व ऋषि-मुनियों ने स्वरूपों के माध्यम से विश्व को ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि गीता के सार में ही मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान निहित है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच के लिए मोबाइल वैन तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, विपिन व स्नेह गोयल, महम की खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल, कृष्णा रंजन भी मौजूद रहे।
----
हर नागरिक स्वदेशी को अपनाएं : ग्रोवर
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर रहे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता के धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने के संदेश को अपने जीवन में धारण करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक स्वदेशी को अपनाए। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर नागरिक अपना हरसंभव योगदान दे।

--------------
आज निकाली जाएगी शोभायात्रा
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन 1 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शोभायात्रा रहेगी।इसमें धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की विभिन्न झांकियां शहर से होकर रंगशाला परिसर पहुंचेगी। दोपहर बाद 1 बजे स्थानीय दुर्गा भवन मंदिर से साधु-संतों के साथ विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की विभिन्न सुसज्जित झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों में श्रीमद्भागवत गीता की भव्य पालकी शामिल होगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गीता महोत्सव का समापन गोकर्ण तीर्थ पर गीता आरती व दीप दान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed