फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Merit beyond 100 even after second counseling

दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी मेरिट 100 के पार

Tue, 05 Oct 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Merit beyond 100 even after second counseling
शहर के प्रमुख कॉलेजों में दूसरी फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी मेरिट लिस्ट 100 प्रतिशत के पार है। सोमवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय और जाट कॉलेज में दूसरी ओपन काउंसिलिंग हुई। दोनों कॉलेजों ने शाम तक मेरिट तैयार की, जिसमें कई विषयों का कटऑफ 100 से ज्यादा है।
विज्ञापन

एनआरएस में बीए की टॉप मेरिट 102.6 प्रतिशत रही। जबकि, न्यूनतम मेरिट भी 90 प्रतिशत से ज्यादा रही। बीबीए में अधिकतम कटऑफ 93.8 प्रतिशत रहा, जबकि न्यूनतम कटऑफ 91.17 रहा। इसी तरह बीकॉम में भी टॉप मेरिट 100 से पार रही। सबसे ज्यादा कटऑफ 106.2 प्रतिशत रहा। बीकॉम में भी न्यूनतम मेरिट 90 प्रतिशत के पार रही। एनआरएस कॉलेज में बीएससी (नॉन मेडिकल) की टॉप मेरिट 103 प्रतिशत रही। इस पाठ्यक्रम में भी न्यूनतम कटऑफ 90 प्रतिशत से ज्यादा रहा। बीएससी ऑनर्स की सर्वाधिक कटऑफ 101.6 प्रतिशत रहा। वहीं, जाट कॉलेज के नोडल अधिकारी (एडमिशन) विवेक दांगी ने बताया कि लगभग सभी कोर्स का उच्चतम कट ऑफ 100 प्रतिशत के आसपास है। मेरिट नीचे नहीं आ रही है। सोमवार को मेरिट लिस्ट तैयार कर लगवा दी है। मंगलवार को अधिकतम बच्चों के फीस जमा करने की संभावना है। 90 प्रतिशत सीटों पर मंगलवार को दाखिला हो जाएगा। कुछ एससी सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed