{"_id":"63d18e0bf9ff2e06616935e9","slug":"memorandum-submitted-to-mla-demanding-restoration-of-old-pension-rohtak-news-c-17-1-48348-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
Thu, 26 Jan 2023 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रिस्टोरेशन मूवमेंट पुरानी पेंशन स्कीम संगठन के सदस्यों ने बुधवार को महम विधायक बलराज कुंडू ने मुलाकात की।
उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा और विधानसभा में उनकी आवाज को उठाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी आवाज को विधानसभा में उठाया जाएगा। संगठन के सदस्य विजय हुड्डा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदेश में सभी विपक्षी पार्टियों व निर्दलीय विधायकों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। साथ ही सरकार को भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर विधायक ईमानदारी से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करवाना चाहते हैं, तो विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली का निजी बिल पास हो सकता है और कर्मचारियों को उनका हक मिल सकता है। इस मौके पर अशोक खोखर, कर्मपाल गोच्छी, सत्यव्रत, प्रवीण गर्ग, नरेंद्र खोखर, कृष्ण मलिक, प्रवीण कुमार, विजय हुड्डा, देवेंद्र, राजकुमार, यज्ञमित्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।