फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meerut beat Mirpur 37-29 in Kabaddi

कबड्डी में मेरठ ने मीरपुर को 37-29 से हराया

Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut beat Mirpur 37-29 in Kabaddi
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ग्रुप फोटो खिंचवाते आईजीयू मीरपुर रेवाड़ी और सीसीएसयू मेरठ की टीम
एमडीयू में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में बुधवार को निर्धारित चार में से एक ही मैच हुआ। सीसीए विवि मेरठ ने आईजीयू मीरपुर रेवाड़ी को हराया। शेष तीन मैच में प्रतिद्वंद्वी टीमों के समय पर नहीं पहुंचने के चलते दूसरी टीम को वॉकओवर देते हुए विजयी घोषित किया गया। वॉकओवर पाने वाली टीम में पीयू चंडीगढ़, जीजेयू हिसार व एलपीयू फगवाड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एमडीयू खेल परिसर में कबड्डी स्पर्धा के निर्धारित चार में से एक ही मैच खेला गया। मीरपुर विवि व सीसीएस विवि मेरठ के बीच यह मुकाबला हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने अच्छे कौशल के साथ खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमें 15-12 के स्कोर पर रहीं। मध्यांतर के बाद मेरठ की टीम ने रक्षात्मक खेलते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया व मीरपुर को 37-29 के स्कोर से हराया, जबकि टीएम मुरादाबाद की टीम के नहीं पहुंचने पर पीयू चंडीगढ़, एसएलबीएस एनएस विवि नई दिल्ली के नहीं आने पर जीजेयू हिसार को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं बीबीए विवि लखनऊ की टीम भी नहीं पहुंची, जिस कारण एलपीयू फगवाड़ा को जीत के साथ बढ़त मिल गई।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि मैच का शुभारंभ पंजाब विवि चंडीगढ़ के खेल उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक ने किया। निर्णायक की भूमिका जगपाल, राजवीर, विकास दलाल, सुरेश कुमार, विनोद, राजेश, संजय शर्मा ने निभाई। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed