{"_id":"696bf46b8c36c594f402a439","slug":"mdu-won-the-north-zone-inter-university-womens-cricket-tournament-for-the-17th-time-rohtak-news-c-17-roh1020-796146-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू ने जीता 17वीं बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू ने जीता 17वीं बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट
Sun, 18 Jan 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
29...एमडीयू में चल रही नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में
संवाद न्यूज एजेंसी।
रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत अमृतसर को छह विकेट से हराकर नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप पर 17वीं बार कब्जा जमाया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला तृतीय, कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल चौथे स्थान पर रही।
एमडीयू के सरदार बल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला हुआ। जीएनडीयू अमृतसर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने बीस ओवर में 8 विकेट खोकर 58 रन बनाए। अमृतसर की ओर से कोई भी बल्लेबाज एमडीयू के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका।
अंजलि ने 21 रन, पराष्ठी ने 15 रन, मनकीरत ने 13 व डिंपल ने 11 रनों की पारी खेली। एमडीयू की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए वंदना ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किया। इसके अलावा गुलशन व प्रिया ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
82 रनों का पीछा करने उतरी एमडीयू की टीम ने यह लक्ष्य 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर 83 रन बनाकर 17वीं बार प्रतियोगिता को अपने नाम किया। एमडीयू टीम की सलामी बल्लेबाज तनीषा 38 रन एवं निशु ने 40 रनों की शानदार पारी खली। अमृतसर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुमिता सिंह ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जीएनडीयू, अमृतसर की टीम उपविजेता रही। दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 80 रनों से हरा दिया।
वैश्य कॉलेज के खेल मैदान पर तीसरे स्थान के लिए मैच खेला गया। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 154 रन बनाए। शिमला विश्वविद्यालय की बल्लेबाज सोनल ठाकुर 52 रन एवं नैंसी शर्मा ने 49 रनों की शानदार पारी खेली।
हिमांशी मेहता ने 23 रन बनाए।154 रनों का पीछा करने उतरी नैनीताल की पूरी टीम 16 ओवर में 74 रन बनाकर आउट हो गई। कुमाऊं यूनिवर्सिटी शिमला विश्वविद्यालय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सविता ने तीन एवं ललिता दत्त ने दो विकेट हासिल किए।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. शरणजीत कौर ने विजेता टीम एमडीयू रोहतक को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर प्रगति कर रहा है और महिला खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं व मंच उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एमडीयू स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा, निदेशक खेल डॉ. शकुंतला बेनीवाल, एआईयू पर्यवेक्षक डॉ. नफीस अहमद, सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल, डॉ. परम भूषण आर्य, क्रिकेट कोच मुकेश गोयल सहित अन्य अधिकारी, प्रतिभागी विश्वविद्यालयों की टीमें तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।