फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU will now offer better physiotherapy services.

Rohtak News: एमडीयू में अब बेहतर फिजियोथेरेपी की सेवाएं मिलेंगी

Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
MDU will now offer better physiotherapy services.
18 एमडीयू में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन करते प्रो. सपना गर्ग एवं प्रो. सविता राठी। स्रोत :
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर व सुखधाम न्यूरो केयर फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को निशुल्क न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान प्रो. सपना गर्ग एवं प्रो. सविता राठी ने संयुक्त रूप से फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। अब नई सुविधा से विद्यार्थियों, कर्मचारियों व आमजन को बेहतर और सुलभ फिजियोथेरेपी सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि न्यूरोथेरेपी एक सुरक्षित, प्रभावी व बिना दवाओं के उपचार पद्धति है जो पुरानी दर्द संबंधी समस्याओं सहित कई रोगों के लक्षणों को कम करने में सहायक सिद्ध हो रही है। शिविर में सुखधाम न्यूरो केयर फाउंडेशन के डॉ. रवि रंगा व उनकी विशेषज्ञ टीम ने 80 से अधिक विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान कमर दर्द, सर्वाइकल, घुटनों का दर्द, कंधे व शरीर के सामान्य दर्द जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. अंजू धीमान, प्रो. करमवीर श्योकंद एवं प्रो. राजकुमार ने अतिथियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर पंकज नैन, राकेश खोखर, प्रो. आशा शर्मा, डॉ. दीपिका, डॉ. समंदर कौशिक, प्रो. गोपाल सिंह, यशपाल हुड्डा, सुरेश कौशिक, राजकुमार रंगा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed