फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU Vice Chancellor suspends Registrar, Governor reinstates him

Rohtak News: एमडीयू कुलपति ने कुलसचिव को किया निलंबित, राज्यपाल ने किया बहाल

Wed, 18 Feb 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
MDU Vice Chancellor suspends Registrar, Governor reinstates him
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में कुलपति व कुलसचिव के बीच विवाद और गहरा गया है। कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक को लेकर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मंगलवार देर शाम कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे कुलसचिव को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बहाल कर दिया। इस मामले में कुलपति व कुलसचिव कुछ पर बोलने से परहेज बरत रहे हैं। इधर, ईसी की बैठक को लेकर शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को कुलपति कार्यालय में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एमडीयू में कुलपति व कुलसचिव के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पहले दोनों के बीच पत्र वार हुआ था। इसमें उनके अवकाश या बाहर जाने पर एक शिक्षक को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपने का पत्र जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद में किसी तरह सुलह हुई तो अब नया विवाद उभर आया है। इस बार कुलपति ने कुलसचिव को निलंबित ही कर दिया। कुलपति ने अपने पत्र में कहा कि कुलसचिव ने इस तरह की परिस्थितियां बना दी हैं कि विवि का कामकाज ठप हो गया है। इसके चलते इन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
इस निलंबन की वजह कुलसचिव का ईसी की बैठक नहीं होने की बात कहना बताया जा रहा है।
बुधवार सुबह 11:40 बजे राज्यपाल कार्यालय से जारी पत्र में कुलसचिव के निलंबन आदेश रद्द करते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने उन्हें तत्काल बहाल कर दिया।

एसीएस ने पत्र जारी कर नहीं दी ईसी की बैठक बुलाने पर सहमति
एसीएस के 17 फरवरी को जारी पत्र में कहा है कि विवि प्रशासन को 14 जनवरी के पत्र में ईसी की 302वीं बैठक पुनर्निर्धारित करने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद बैठक आयोजित की गई। सरकार की ओर से निर्णय लिए जाने तक पूर्व अनुमति के बिना इस मामले में कोई नियुक्ति आदेश जारी न करें या किसी नए व्यक्ति को शामिल न होने दें। स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। यह सरकार के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है, इसलिए ईसी की बैठक पर सहमति नहीं दी गई है। यह बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दी जाए। इसी मामले में कुलपति ने कुलसचिव को निलंबित किया।


वर्जन
एमडीयू के एक्ट के अनुसार ईसी की बैठक हो सकती है। राज्यपाल के निर्देश पर ईसी की बैठक रद्द कर दी गई है। विवि के कुलाधिपति के निर्देशों का पालन किया गया है। - प्रो. आशीष दहिया, निदेशक जनसंपर्क, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed