फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, university, admission, merit list, education minister, rohtak, haryana

अब एमडीयू ने भी सरकारी कॉलेजों से पीछे खींचे हाथ

Fri, 29 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 29 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
mdu, university, admission, merit list, education minister, rohtak, haryana
छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रदेशभर के कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की शिक्षा मंत्री की घोषणा पर मामला गरमाता जा रहा है। एक सप्ताह बाद भी सीटें नहीं बढ़ने पर अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। खुलासा हुआ कि शिक्षा मंत्री की घोषणा केवल हवाई थी, जबकि विभाग को कोई आदेश ही नहीं दिए गए। मामला उठने के बाद अब एमडीयू ने भी सरकारी कॉलेजों को दूसरा पत्र जारी कर सीटें बढ़ाने के आदेश पर हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, एडमिशन की मारामारी को देखते हुए पिछले सप्ताह शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने घोषणा की थी कि प्रदेश के कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएंगी। इस घोषणा के बाद एमडीयू ने भी संबद्घ कॉलेजों में सीटें बढ़ाने के लिए पत्र जारी कर दिया था। एक सप्ताह बाद भी सरकारी कॉलेजों में उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से कोई आदेश नहीं आने पर अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। मामला उठने के बाद अब एमडीयू भी बैकफुट पर है। एमडीयू ने सरकारी कॉलेजों में दूसरा पत्र भेजा है कि यूनिवर्सिटी की तरफ से पहले जो पत्र भेजा गया था वह सिर्फ एडिड और प्राइवेट कॉलेजों के लिए था। अब सवाल यह है कि जब एडिड और प्राइवेट कॉलेजों के लिए ही आदेश था तो उस समय सरकारी कॉलेजों को यह पत्र क्यों जारी किया गया। खैर जो भी हो, लेकिन अब देखना है कि शिक्षा मंत्री की घोषणा के इतने समय बाद भी कॉलेजों में सीट बढ़ती हैं या फिर घोषणा केवल हवाई साबित होगी।
विज्ञापन


इनसो ने किया कॉलेज में हंगामा, खाली कराई क्लॉस

सीट न बढ़ाए जाने के मामले में छात्र संगठन इनसो खुलकर सामने आ गया है। बृहस्पतिवार को इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सभी क्लास खाली करा दीं और प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण को ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने झूठी घोषणा कर छात्रों को गुमराह किया है। यदि अब भी सरकारी कॉलेजों में सीटें नहीं बढ़ाई गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने एकजुट होकर कहा कि ऐसे हवाई घोषणा करने वालों का बहिष्कार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद प्राचार्य ने बताया कि उन्हें लिखित आदेश नहीं मिले। बिना आदेश के सीटें नहीं बढ़ा सकते। संगठन ने कॉलेज में छात्रों को होने वाली असुविधाओं को भी ठीक कराने की मांग की है। इस मौके पर मोहित साहू, भीष्म दहिया, रविंद्र रेढू, अभिशेक देशवाल, दिनेश पंवार, संदीप, मनोज नैन, अजय, विशाल, दीपक धनखड़, प्रियंका, सोनिया, मोनिका और रेणू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed