फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU underwear case to be investigated afresh, DSP had given clean chit to the accused

एमडीयू अंत:वस्त्र केस की नए सिरे से होगी जांच, डीएसपी ने दी थी आरोपियों को क्लीनचिट

Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
MDU underwear case to be investigated afresh, DSP had given clean chit to the accused
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

विजेंद्र कौशिक
रोहतक। एमडीयू के अंत:वस्त्र केस में आरोपियों को क्लीनचिट देने वाली डीएसपी की जांच रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चली गई है। एएसपी ने नए सिरे से जांच की सिफारिश की है जिस पर पूरे मामले की दोबारा जांच होगी। इसके लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जाएगा। एसपी गौरव राजपुरोहित ने यह निर्णय लिया है। जल्द आरोपी और पीड़ित पक्ष को जांच में शामिल किया जाएगा।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष एमडीयू में 25 से 27 अक्तूबर 2025 तक दौरे पर आए थे। इसको देखते हुए कैंप में सफाई के लिए तीन महिला सफाईकर्मियों को काम करने के लिए कहा गया था। महिलाओं ने अपने मासिक धर्म का हवाला देते हुए राहत की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोप था कि सुपरवाइजर ने एक महिला कर्मचारी से इसकी जांच के निर्देश दिए थे। एक महिला कर्मचारी ने महिलाओं के अंत:वस्त्र भी जांचे थे। यहां तक आरोप है कि उनके पैड की फोटो भी ली गई थी। इससे कैंपस में हंगामा हो गया था। छात्र संगठनों ने इसको लेकर विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ा तो महिला आयोग से लेकर सफाई कर्मचारी आयोग तक ने संज्ञान लिया था। विपक्ष ने भी सरकार को घेरने का प्रयास किया था। पुलिस ने विवि के सहायक कुलसचिव श्याम सुंदर, एचकेआरएन के अनुबंधित कर्मचारी सेनेटरी सुपरवाइजर वितेंद्र व विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
इसके बाद विवि ने वितेंद्र व विनोद को बर्खास्त और श्याम सुंदर को निलंबित कर दिया था। तत्कालीन एसपी ने तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया को जांच सौंपी थी। डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने इसी साल जनवरी में तीनों आरोपियों को अपनी जांच में क्लीनचिट दे दी थी।
विवि के सहायक सचिव श्यामसुंदर को बहाल कर दिया गया था। इसका पीड़ित पक्ष ने कड़ा विरोध जता नए सिरे से जांच की मांग की थी। एसपी गौरव राजपुरोहित ने एएसपी आयुष यादव से रिपोर्ट मांगी थी कि क्या पूरे मामले की दोबारा जांच की जानी चाहिए या नहीं।

वर्जन
एमडीयू के अंत:वस्त्र केस को लेकर एएसपी की जांच रिपोर्ट आ गई है। तय किया है कि पूरे मामले की नए सिरे से धरातल से जांच की जाएगी। इसके लिए जल्द एसआईटी का गठन किया जाएगा। आरोपी व पीड़ित पक्ष के नए सिरे से बयान दर्ज होंगे।
गौरव राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed