{"_id":"68e167715c4e5638500040fc","slug":"mdu-team-will-show-its-strength-in-t-20-cricket-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-739085-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी एमडीयू की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी एमडीयू की टीम
विज्ञापन
09 एमडीयू के क्रिकेट मैदान पर अभ्यास करते मदवि एम्पलाई। संवाद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की एम्प्लॉयीज क्रिकेट टीम नवंबर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार में होगी। देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों की एम्प्लॉयीज क्रिकेट टीमों के बीच प्रतियोगिता होगी जिसमें एमडीयू की टीम अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराने के लिए पूरी तैयारी में जुटी है।
इन दिनों खिलाड़ी एमडीयू के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। एमडीयू एम्प्लॉयीज क्रिकेट टीम अब तक इस प्रतियोगिता में चार बार भाग ले चुकी है जिसमें से दो बार जीत हासिल की है। 2019 में कोल्हापुर स्थित शिवाजी यूनिवर्सिटी में और 2023 में नागपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में एमडीयू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप जीती थी।