फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU students will protest on 15th to save democracy

Rohtak News: लोकतंत्र बचाने के लिए 15 को धरना देंगे एमडीयू के विद्यार्थी

Thu, 14 Mar 2024 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
MDU students will protest on 15th to save democracy
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पुस्तकालय परिसर में यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन, शिक्षक, शोध छात्रों की ओर से बैठक आयोजित की गई। यहां देश के लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का आयोजन करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता छात्र संगठन एनएसओ के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की। यहां 15 मार्च को एक दिवसीय धरने का आयोजन लाइब्रेरी पार्क में करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

छात्र संगठन डाॅ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने कहा कि देश को निरंकुश तंत्र की तरफ जाने से रोकने के लिए सर्वप्रथम देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का निर्वाचन निष्पक्ष किया जाना चाहिए। इसके निर्वाचन में देश के मुख्य न्यायाधीश, देश के प्रधानमंत्री, देश के विपक्ष के नेता को शामिल कर निर्वाचन किया जाए। पूर्व प्रोफेसर (राजनीतिक विज्ञान) डॉ. रणबीर सिंह गुलिया ने कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया होगी तो अच्छी सरकार चुनी जाएगी व देश हित में कार्य होंगे। वर्तमान देश के माहौल को देखते हुए यह गंभीर विषय है।
विज्ञापन

एनएसयूआई से सुशील हुड्डा ने कहा कि इस गंभीर विषय को ध्यान में रखकर हम सभी ने फैसला किया है कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए देश के राष्ट्रपति को लिखित में मांग पत्र भेजा जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से छात्र नेता हितेष लाठर, आदर्श बुरा, महिपाल, मोहित सहरावत, डाॅ. राजेश रूखी, राम, भगता पहलवान, मुकुल, प्रवीण, विकास, संजय, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed