फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU students make educational visit to IIT Open House

Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थियों ने आईआईटी ओपन हाउस का शैक्षणिक दौरा

Mon, 10 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
MDU students make educational visit to IIT Open House
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में आयोजित आईआईटी ओपन हाउस का शैक्षणिक दौरा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य स्नातकोत्तर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार-आधारित अधिगम और शोध के प्रति रुचि विकसित करना था। इस दल का नेतृत्व सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. हरि मोहन ने किया। इस दल में एमएससी (मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी) के फाइनल और प्रीवियस ईयर के विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों ने ओपन हाउस के दौरान प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से दिए गए प्रेरणादायक व्याख्यानों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न अनुसंधान प्रदर्शनों, इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप्स और अंतर्विषयक परियोजना से संबंधित पोस्टरों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed