फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU runners sweating for the medal

पदक के लिए ठंड में पसीना बहा रहे एमडीयू के धावक

Fri, 26 Nov 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
MDU runners sweating for the medal
विश्वविद्यालय में होने वाली खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए एमडीयू के खेल मैदान में अभ्यास करत?
एमडीयू में नए सत्र की खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। विवि परिसर में एक दिसंबर को क्रॉस कंट्री दौड़ से खेल मुकाबलों का आगाज होना है। इसके चलते ठंड के बावजूद धावक मैदान पर कड़ा अभ्यास करने में व्यस्त हैं। कोरोना के दो साल बाद एमडीयू के खेल मैदानों पर फिर रौनक लौट आई है। यहां विश्वविद्यालय व अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली खेल स्पर्धाओं की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। खेल बोर्ड की ओर से वार्षिक खेल कैलेंडर तैयार करने के बाद इस ओर प्रयास में तेजी आ गई है। स्पर्धाओं में पदक हासिल करने के लिए विवि के खिलाड़ियों ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है। यही वजह है कि ठंड के बावजूद खिलाड़ी कड़े अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों से भी नाम लिखवाने लगे विद्यार्थी
खेल स्पर्धाओं को लेकर कॉलेजों में भी हलचल शुरू हो गई है। यहां विद्यार्थी शारीरिक शिक्षा विभाग में जाकर अपने पसंदीदा खेलों में नाम लिखवाने लगे हैं। कोई समय तो कोई आवेदन संबंधी जानकारी लेने पहुंच रहा है। आवेदन के साथ जमा कराने वाले जरूरी दस्तावेज के अलावा अन्य जरूरी जानकारी विद्यार्थियों को दी जा रही है।
विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ क्रॉस कंट्री दौड़ से होने वाला है। इसके बाद करीब दो दिन बाद ही एथलेटिक्स के मुकाबले होने हैं। ऐसे में मैदान पर अपना हुनर निखारने में जुटे धावकों का जोश साफ नजर आता है। इसमें 100 मीटर से 5000 मीटर दौड़ में दमखम दिखाने वाले धावक शामिल हैं। खिलाड़ियों को ठंड से बचाने के लिए दिन में धूप के समय अभ्यास करने की सलाह दी जा रही है। उनकी कमियों को दूर करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रमेश सिंधू, एथलेटिक कोच, एमडीयू
खेल स्पर्धाओं की जानकारी के लिए छात्राएं आ रही हैं। वे अपनी पसंद के खेलों में नाम लिखवाने व आवेदन जमा करा रही हैं। इन्हें आवेदन पत्रों के साथ जमा कराए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में बताया जा रहा है। छात्राओं ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

- बसंत कुमार, प्राध्यापक, शारीरिक शिक्षा, राजकीय महिला कॉलेज
खेल स्पर्धाएं एक दिसंबर को शुरू होने जा रही हैं। क्रॉस कंट्री दौड़ से इसका शुभारंभ होगा। खेलों स्पर्धाओं की तैयारी कर ली गई है। खेल बोर्ड अपना खेल कैलेंडर कुलपति को भेज चुका है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी से मिली तिथि व समय के हिसाब से स्पर्धाएं कराई जाएंगी। विवि को विभिन्न खेलों में अनेक पदक दिलाने का प्रयास है। इसके लिए खिलाड़ी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
- डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, खेल निदेशक, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed