फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU has permanently barred former student Pradeep from admission.

Rohtak News: एमडीयू ने पूर्व छात्र प्रदीप के प्रवेश पर लगाया स्थायी प्रतिबंध

Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
MDU has permanently barred former student Pradeep from admission.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने जर्मन सर्टिफिकेट कोर्स के पूर्व छात्र प्रदीप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विवि प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रदीप भविष्य में एमडीयू के किसी भी शैक्षणिक पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं ले सकेगा। उसका विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रदीप पहले ही निष्कासित किया जा चुका था। इसके बावजूद वह परिसर में आकर प्रदर्शन करता रहा और अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल पाया गया। यह भी बताया गया कि अदालत द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी उसकी गतिविधियां जारी रहीं जिससे विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ। मामले पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद विवि प्रशासन ने यह सख्त फैसला लिया। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को भेज दी गई है। प्रदीप ने कहा कि यह गलत फैसला हैं हम प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed