{"_id":"5ea08a5f8ebc3e904e1cb2aa","slug":"mdu-e-antakshari-will-reduce-the-stress-of-teachers-and-students-rohtakcity-news-rtk55194782","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ः शिक्षकों और विद्यार्थियों का तनाव दूरी करेगी ई-अंताक्षरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू ः शिक्षकों और विद्यार्थियों का तनाव दूरी करेगी ई-अंताक्षरी
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू गणित विभाग की ओर से लॉकडाउन में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारि
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
एमडीयू के गणित विभाग की ओर से लॉकडाउन में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानसिक तनाव को दूर करने और सामाजिक रूप से जुड़े रहने के लिए दस दिवसीय ई-अंताक्षरी प्रतियोगिता शुरू की है। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि के रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने एक गीत गाकर किया।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में छात्रों में जागरूकता पैदा करने एवं सीखने-सिखाने का नया प्रयास किया है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव व चिंता मुक्त बनाने के साथ उनका सामाजिक रूप से जुड़े रहना इस समय आवश्यक है। हम सभी जानते हैं कि संगीत सुनने या गाने से न केवल मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि आश्चर्यजनक तरीके से भावनात्मक व शारीरिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता के लिए 30 अप्रैल तक प्रतिदिन तीन से चार बजे एक घंटे के लिए सभी छात्रों, शोधार्थियों, विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों को इसका हिस्सा बनना होगा। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन सिस्को वेबेक्स मीटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके आयोजित की जा रही है। निर्णायक मंडल में कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, प्रो. रेणु चुघ, प्रो. जगदीश नांदल, डॉ. जगबीर को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का समन्वयन डॉ. सविता राठी एवं मीनाक्षी ने किया। इस दौरान प्रो. जेस सिक्का, प्रो. दलीप सिंह, प्रो. अर्चना मलिक, प्रो. सुमित गिल, डॉ. सीमा मेहरा, डॉ. अंजू पंवार, एकता नरवाल, डॉ. मोनिका सांगवान, डॉ. सोनिका, नेहा फोगाट आदि जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।