फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU becomes champion in kabaddi

कबड्डी में एमडीयू बना चैंपियन

Sat, 30 Nov 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
MDU becomes champion in kabaddi
एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित नोर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में एमडीयू के खीलाड
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट में एमडीयू की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। कैंपस में शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में एमडीयू ने जीएनडीयू अमृतसर को 28 अंक से पछाड़ कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं, कुरुक्षेत्र विवि की टीम तृतीय, जबकि चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी की टीम चौथे नंबर पर रही। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि शुक्रवार को कुल चार मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला एमडीयू व अमृतसर की टीम के बीच हुआ। इसमें एमडीयू 28 अंक से विजेता बना। इससे पहले सीबीएलयू भिवानी व कुरुक्षेत्र विवि के बीच हुए मैच में कुरुक्षेत्र विवि 18 अंकों से विजयी रहा। चैंपियनशिप के समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें देशभक्ति गीत मुख्य रहे। समारोह में गायिका कवि सिंह ने ‘नंबर वन दुनिया में हिंदुस्तानी है, इनका दुनिया में कोई नहीं शानी है’ गीत सुनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कबड्डी टीम कप्तान दीपक हुड्डा, पूर्व कप्तान अर्जुन अवॉर्डी मंजीत छिल्लर, अर्जुन अवार्डी राममेहर खोखर समेत खेल जगत के कई सितारे व विवि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सैग गेम्स में चयनित तीन एथलीट सम्मानित
क्रॉस कंट्री में पहली धावक व सैग गेम्स में चयनित सोनिका, एशियन गेम्स मेडलिस्ट रवीना, बाक्सर अनामिका के साथ प्रशिक्षक रमेश संधू को खेल राज्य मंत्री ने इनकी उपलब्ध्यिों के लिए सम्मानित किया। इस सम्मान के जरिए खेल मंत्री ने वहां मौजूद खिलाड़ियों व कोच को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम के कप्तान को मिला सम्मान
भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक निवास हुड्डा को भी समापन समारोह में सम्मानित किया गया। एमडीयू के छात्र रहे दीपक को खेल मंत्री ने साउथ एशियन गेम्स मेें गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed