{"_id":"6213fa4520ecf0434e4cffe7","slug":"mdu-beat-varanasi-38-30-rohtak-news-rtk6391016182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ने वाराणसी को 38-30 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू ने वाराणसी को 38-30 से हराया
विज्ञापन
अमृतसर कॉलेज के रेडर को पकड़ते बेंगलुरु कॉलेज के खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विवि कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन देश भर से आई विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। विवि के खेल विभाग में लीग आधार पर छह मैचे खेले गए। पांचवें मैच में एमडीयू ने वाराणसी को 38-30 से हराया। मेजबान एमडीयू निर्धारित मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर एक पर बना हुआ है।
खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि हरियाणा स्टीलर प्रो-कबड्डी के कोच नवीन कुमार ने पहले मैच का शुभारंभ किया। सोमवार के मैचों का ब्योरा देते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल में विनोद कुमार, शराफल अली, प्रवीण राठी, प्रवीण दलाल, भूपेंद्र, सुरेश, गीता देवी, संजय शर्मा शामिल रहे। यहां एआईयू के पर्यवेक्षक डॉ. सुनील, विकास दलाल, महेंद्र पुनियानी, डॉ. सुभाष, नरेश हुड्डा, मुकेश गोयल, अशोक कुमार, मनोज गोयल, डॉ. शकुंतला बेनीवाल, प्रियंका, संजय देशवाल, राजेश कुमार, नरेंद्र, श्रीओम, रामानंद मौजूद रहे।
यूं रहे परिणाम
सोमवार को पहला मैच कोटा विवि कोटा व जेएनसीएस विवि बलिया के बीच हुआ। इसमें कोटा ने बलिया को 60-30 के अंतर से हराया। जीएनडीयू अमृतसर व एमयू मंगलौर के बीच दूसरा मैच हुआ। इसमें अमृतसर ने मंगलौर को 51-45 के अंतर से हराया। तीसरा मैच एलपीयू फगवाड़ा व जौनपुर विवि के बीच हुआ। इसमें फगवाड़ा ने जौनपुर को 49-39 के अंतर से हराया। वीआईएसएआई चेन्नई व एसयू कलापुर के बीच हुए चौथे मैच में कलापुर ने चेन्नई को 33-31 से हराया। पांचवां मैच एमडीयू व एमजीकेवी वाराणसी के बीच हुआ। एमडीयू ने वाराणसी को 38-30 से हराया। छठा मैच पुणे व एसआरएमयू चेन्नई के बीच हुआ। इसमें पुणे ने चेन्नई को 41-20 के अंतर से हराया।