{"_id":"5ee5164a8ebc3e43034b1053","slug":"mdu-administration-will-focus-on-improving-the-ranking-of-the-university-vc-rohtak-news-rtk559321278","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की रैंकिंग बेहतर बनाने पर ध्यान देगा एमडीयू प्रशासन : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि की रैंकिंग बेहतर बनाने पर ध्यान देगा एमडीयू प्रशासन : वीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू गुणवत्तापरक, समाज उपयोगी शोध, प्रभावी शिक्षण, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों की क्षमता संवर्धन, यूनिवर्सिटी इंडस्ट्रीज कारपोरेट इंटरफेस पर विशेष फोकस करेगा। विश्वविद्यालय की रैंकिंग और बेहतर करने व विवि को शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए यह किया जाएगा। यह कहना है एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे शनिवार को एनआईआरएफ 2020 की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
कुलपति के नेतृत्व में हुई बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग सर्वे 2020 के परिणाम पर मंथन किया गया। यहां एमडीयू को देश के विश्वविद्यालय की सूची में 76वां रैंक मिलने व प्रदेश में पहला स्थान मिलने के लिए स्टाफ को सराहा गया। वर्ष 2019 में 90वें रैंक प्राप्त किया था। इस वर्ष विवि ने बेहतरीन प्रगति की है।
कुलपति ने एमडीयू की एनआईआरएफ टीम समन्वयक प्रो. जेपी यादव व टीम सदस्य डॉ. सतीश मलिक डॉ. सुधीर कटारिया व डॉ. राजेश कुंडू को इस उपलब्धि के लिए सराहा। इस टीम ने एनआईआरएफ सर्वे संबंधित दस्तावेजी करण का कार्य किया। विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, गैर शिक्षक कर्मी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक व एलयूमनाई को एमडीयू की इस उपलब्धि के लिए सराहा। विवि आने वाले वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि एमडीयू में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करनी होगी। बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, शोध निदेशक प्रो. अनिल कुमार छिल्लर, एनआईआरएफ समन्वयक प्रो. जे पी यादव, लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक, एलुमनाई निदेशक प्रो. शालिनी सिंह, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, निदेशक आइक्यूएसी प्रो. नरसिम्हन, चीफ वार्डन बायज प्रो. रणदीप राणा, चीफ वार्डन गल्र्स प्रो. संजू नंदा, निदेशक आउटरिच प्रो. महताब सिंह राणा ने अपने इनपुट्स दिए। बैठक में भविष्य की कार्य योजना के ब्लू प्रिंट पर मंथन हुआ। बैठक में डीन कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. युद्धवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, डॉ. सुधीर कटारिया, डॉ. राजेश कुंडू, सहायक कुलसचिव एम एल बतरा, सहायक कुलसचिव अनिता सरदाना शामिल रहे।