{"_id":"6959886dceb1c715f5051c6f","slug":"mdca-rohtak-defeated-delhi-by-6-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-788267-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीसीए रोहतक ने 6 विकेट से दिल्ली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीसीए रोहतक ने 6 विकेट से दिल्ली को हराया
Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। वैश्य कॉलेज स्थित अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी की ओर से चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इसमें एमडीसीए रोहतक व क्रिकेट कोचिंग उपाध्याय अकादमी के बीच हुए मैच में महाराजा अग्रसेन क्रिकेट स्टेडियम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की।
एमडीसीए रोहतक के हरिनक्ष कौशिक ने 7 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट व युगल भारद्वाज ने 5.3 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए। इनके दम पर क्रिकेट कोचिंग उपाध्याय अकादमी दिल्ली को 28.3 ओवरों में मात्र 113 रन पर समेट दिया। इसमें क्रिकेट कोचिंग उपाध्याय अकादमी के कप्तान अर्जुन कमल ने 50 गेंद पर 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।
जवाब में 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने सागर के 70 गेंदों पर 33 व आर्यन खनगवाल के 24 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की मदद से 28.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। दिल्ली के लिए कप्तान अर्जुन ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
स्टेडियम में मुख्य अतिथि डाॅ. परम भूषण आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सोसाइटी के अध्यक्ष अश्विनी कुमार व सहयोगी भी मौजूद रहे। मैच में रोहतक के लिए 3 कैच और 4 विकेट लेने वाले युगल भारद्वाज प्लेयर ऑफ द मैच व क्रिकेट कोचिंग उपाध्याय अकादमी दिल्ली के कप्तान अर्जुन कंपीटीटर ऑफ द मैच रहे।