फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayor Ram Avtar will take charge on March 29

Rohtak News: 29 मार्च को कुर्सी संभालेंगे मेयर रामअवतार

Wed, 26 Mar 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mayor Ram Avtar will take charge on March 29
25सीटीके14 : नगर निगम में नए मेयर का कार्यालय तैयार करते कर्मचारी। अमर उजाला25 सीटीके 14 : नग
नगर निगम के नए मेयर व 22 पार्षदों ने मंगलवार को पंचकूला पहुंचकर पद की शपथ ली। अब 29 मार्च शनिवार को मेयर रामअवतार वाल्मीकि अपनी कुर्सी संभालेंगे। कार्यभार संभालने के समय भाजपा का प्रदेश स्तरीय नेता आ सकता है। बुधवार को यह तय हो जाएगा। सीनियर और डिप्टी मेयर का चयन प्रधानमंत्री के दौरे के बाद होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश भर के नए मेयर व पार्षदों को मंगलवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सैनी व शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की मौजूदगी में विभाग के एसीएस विकास गुप्ता ने शपथ दिलाई। रोहतक निगम के नए मेयर रामअवतार वाल्मीकि साथ वार्ड एक के पार्षद अक्षय कुमार, दो से आशालता, तीन से ज्योति बोहत, चार से रिंकू देवी, पांच से नीरा भटनागर, छह से सुरेश किराड़, सात से कपिल नागपाल, आठ से अंजू सैनी, नौ से बिजेंद्र हुड्डा, 10 से मनीषा नांदल, 11 से परीक्षित देशवाल, 12 से सुशील नांदल, 13 से कृष्णा देवी, 14 से कंचन खुराना, 15 से अनिता मिगलानी, 16 से मुक्ता नागपाल, 17 से डिंपल जैन, 18 से बेबी रानी, 19 से विजय गोयल, 20 से प्रवीण कौशिक, 21 से बिजेंद्र बैरागी व 22 वार्ड से सुमन ने पद की शपथ ली।
विज्ञापन

मेयर का कार्यालय तैयार, सीनियर व डिप्टी मेयर को करना होगा इंतजार
नगर निगम ने नए मेयर के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। पूर्व मेयर मनमोहन गोयल का जनवरी 2024 में कार्यकाल पूरा हो गया था। इसके बाद निगम की ओर से कार्यालय में समाधान शिविर लगाया जा रहा था। अब नए मेयर के लिए कार्यालय को फिर से तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को चार कर्मचारियों ने सफाई की। बुधवार या वीरवार को नंबर प्लेट लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं 29 मार्च को कार्यभार संभालूंगा। बड़े स्तर के नेता के इस मौके पर आने की संभावना है, इसका बुधवार को निर्णय होगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में सदन की बैठक का प्रयास करेंगे। साथी पार्षदों के साथ मिलकर शहर की पेयजल समस्या को दूर करना पहली प्राथमिकता होगी। पार्टी तय करेगी कि सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव कब होंगे। शपथ ग्रहण समारोह का अनुभव बेहद सुखद रहा।

- रामअवतार वाल्मीकि, मेयर नगर निगम रोहतक
------------
परिवार सहित शपथ लेने पंचकूला गई थी। सीनियर व डिप्टी मेयर का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा के दौरे के बाद संभव है। सदन की पहली बैठक में पूरे शहर की समस्याओं को रखा जाएगा।
- कंचन खुराना, पार्षद नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed