फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maximum AQI reached 364, corporation's dust is choking the smog tower worth Rs 60 lakh

Rohtak News: अधिकतम एक्यूआई 364 पहुंचा, 60 लाख के स्मॉग टॉवर का दम घोंट रही निगम की धूल

Wed, 23 Oct 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 23 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Maximum AQI reached 364, corporation's dust is choking the smog tower worth Rs 60 lakh
रोहतक। दिवाली के त्योहार पर शहर की हवा दमघोंटू बनती जा रही है। मंगलवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 364 एक्यूआई 98 (वायु गुणवत्ता सूचकांक) तक पहुंच गया। औसत एक्यूआई 259 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने गोहाना अड्डे पर 60 लाख की लागत से निगम ने स्मॉग टॉवर लगा रखा है। उसके 500 मीटर के दायरे में छोटूराम चौक से गोहाना अड्डे तक बनी सड़क के ऊपर डाली गई मिट्टी की धूल उड़कर आम लोगों के साथ-साथ टॉवर का दम घोंट रही है। समय रहते निगम के आला अधिकारियों को प्रदूषण का स्तर बढ़ने से रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन

निगम के आकड़ों के मुताबिक साल 2011 में शहर की जनसंख्या पौने चार लाख थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार हो गई। अनुमान है कि अब जनसंख्या बढ़कर 6 लाख के करीब हो गई है। जनसंख्या बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है, जिसके कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इसके चलते निगम प्रशासन लंबे समय से स्मॉग टॉवर की कमी महसूस कर रहा था। 11 अगस्त 2023 को निगम को एक निजी कंपनी से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर ) तहत पहला स्मॉग टावर मिला था, जिसे गोहाना अड्डे पर लगाया गया था। दावा था कि टॉवर हर घंटे एक लाख क्यूबिक हवा शुद्ध करेगा। इसका आधा किलोमीटर का दायर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
एक साल से सर्विस नहीं हुई टॉवर की, दुकानदार बोले- कभी चलता है कभी नहीं
निगम की अगस्त 2023 में स्मॉग टॉवर लगाया गया था। अभी तक उसकी सर्विस नहीं हुई है। इतना ही नहीं, दुकानदार वजीर सिंह व बलवंत सिंह ने बताया कि तीन माह से टॉवर बंद पड़ा था। अब तीन दिन पहले चालू किया गया है। टॉवर की वजह से उनको यह नहीं लगता कि हवा शुद्ध है। बाकी शहर जैसी स्थिति ही लगती है।
....
सीमेंट की सड़क पर डाला था रेत, एकत्रित कर उठाया नहीं गया
निगम की तरफ से विधानसभा चुनाव से पहले छोटूराम चौक से गोहाना अड्डे तक सीमेंट की सड़क बनाना शुरू किया गया, जो अब पूरी हुई है। उसके ऊपर रेत डाला गया था, जो अब उड़कर प्रदूषण बढ़ा रहा है। यह सड़क गोहाना अड्डे पर लगे स्मॉग टॉवर के आधा किलोमीटर के दायरे में ही है। मंगलवार को रेत एकत्रित कर दिया गया, लेकिन उठाया नहीं गया है। इसके अलावा सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, जिसके चलते सड़क पर मिट्टी डाली गई है। मिट्टी वाहनों के चलते उड़कर प्रदूषण फैला रही है। दिनभर दुकानदार पानी की छिड़काव करने में व्यस्त रहते हैं।

...
स्मॉग टॉवर की सर्विस कराने की हिदायत दी गई है। साथ ही प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों पर दो टैंकर से पानी का छिड़काव करवाया जाएगा। अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करवाने की हिदायत दी गई है।
डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed