फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maturam Blasters XI defeated Sanju Stars by 8 wickets.

Rohtak News: मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने संजू स्टार्स को 8 विकेट से हराया

Wed, 15 Apr 2026 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 Apr 2026 04:20 AM IST
विज्ञापन
Maturam Blasters XI defeated Sanju Stars by 8 wickets.
52-अमन नांदल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते नवीन कोच। स्रोत : कोच
रोहतक। विश्वकर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले में मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन ने संजू स्टार्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए अमन नांदल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले परवीन हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। मैच में पांच विकेट लेने वाले अमन नांदल को ही मैच का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। मैच में टॉस जीतकर संजू स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया व पूरी टीम 15.1 ओवरों में केवल 77 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से संजू ने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए। अक्षय ने 21 गेंदों पर 22 रन और प्रयास कादियान ने 14 रन का योगदान दिया। मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अमन नांदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 7 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा हेमंत हुड्डा ने 2 विकेट व प्रीत पाल सिंह ने एक विकेट लेकर टीम को पूरी तरह दबाव में रखा। 78 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मातूराम ब्लास्टर्स इलेवन की टीम ने 8.4 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 80 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम की ओर से परवीन हुड्डा ने 12 गेंदों पर 28 रन की तेज पारी खेली। शुभम दुहन ने 9 गेंदों पर नाबाद 19 रन और अंकित डांगी ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed