फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Massive fire breaks out in Finance Bank at Ambala

Ambala: फाइनेंस बैंक में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Wed, 01 Oct 2025 07:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 07:15 PM IST
सार

आग बुझाने के समय सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि भीतर जाने का एक ही मुख्य रास्ता था। उसी में से धुएं का गुबार निकल रहा था। ऐसे में फायर कर्मी आग बुझाने के लिए अंदर नहीं जा पा रहे थे। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out in Finance Bank at Ambala
फाइनेंस बैंक में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

निकलसन रोड स्थित आईआईएफएल फाइनेंस बैंक में बुधवार को भीषण आग लग गई। जैसे ही बैंक में धुंआ फैला तो कर्मचारियों ने बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। देखते ही देखते तीनों तरफ से बंद बैंक में धुएं का गुबार बन गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना में बैंक का फर्नीचर, छह यूपीएस बैटरी, छह सिलिंग पंखे, दो इनवर्टर, वाटर डिस्पेंसर, फर्नीचर, तीन चेयर व अन्य फर्नीचर, बिजली की फिटिंग, टफन ग्लास आदि खराब हो गया। उधर, सूचना मिलते ही ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और आगजनी की घटना का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


धुएं का गुबार फैला तो बैंक के मुख्य द्वार पर लगे टफन ग्लास को तोड़ा 

आग बुझाने के समय सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि भीतर जाने का एक ही मुख्य रास्ता था। उसी में से धुएं का गुबार निकल रहा था। ऐसे में कर्मी भीतर नहीं जा पा रहे थे। आखिर में दमकल कर्मी इसरान अली, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, विनोद, एफओ अजय कुमार ने टफन ग्लास तोड़कर भीतर लगी आग पर पानी की बौछार की। साथ ही भीतर फैले धुएं को भी निकलने की जगह दी।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों में भी मचा हड़कंप

बैंक के साथ कपड़ों के शोरूम भी थी। धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय दुकानदारों की सांसें अटकी हुई थीं। वो भी अपना सामान समेटने के लिए तैयारी में थे। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों की वजह से आग पर काबू पा लिया गया। बैंक मैनेजर नीरज रानी ने बताया कि वह सभी काम कर रहे थे कि अचानक कुर्सियों के पास लगे यूपीएस के पास से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कुर्सियां जल गईं। सभी कर्मी बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed