फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Masked miscreants in Mokhara village indiscriminately firing Sarsham, causing panic, 4 injured including property dealer son of Tapa Pradhan

मोखरा गांव में नकाबपोश बदमाशों ने सरेशाम की अंधाधुंध फायरिंग, मची अफरा-तफरी , तपा प्रधान के प्रापर्टी डीलर बेटे समेत 4 घायल

Tue, 06 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants in Mokhara village indiscriminately firing Sarsham, causing panic, 4 injured including property dealer son of Tapa Pradhan
मोखरा गांव में गोली चलने की घटना के बाद खेड़ी साध स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराय? - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले के सबसे बड़े गांव मोखरा में सोमवार की शाम निर्माणाधीन मकान में घुसकर हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने तपा प्रधान के प्रॉपर्टी डीलर बेटे समेत वहां बैठे तीन और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो गली के नुक्कड़ पर एक बाइक पर खड़े दो अन्य युवकों के साथ मिलकर बदमाशों ने कई हवाई किए और मौके से भाग निकले। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक परिजन घायलों को पीजीआई लेकर पहुंच गए थे। पीजीआई में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को परिजन पहरावर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां घायल उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों के मुताबिक तपा प्रधान के बेटे को 3 से ज्यादा गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने वारदात स्थल से गोलियों के करीब 20 खाली खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

घायल कुलदीप, भगत व अमित ने बताया कि वे गांव मोखरा के रहने वाले हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे हमेशा की तरह अपने काम से वापस लौट कर तपा प्रधान रामकिशन के बेटे नीटू के पास उनके निर्माणाधीन मकान में बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान मकान के भीतर नकाबपोश चार युवक घुस आए। उन्होंने अंदर आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपियों ने करीब 20 गोलियां चलाईं। जिनमें से चार के करीब गोलियां नीटू को लगीं। वहीं, कुलदीप की हथेली के आर-पार एक गोली लगी। भगत को बाजू में गोली लगी। अमित को कूल्हे पर गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच आरोपी भीड़ देखकर बाहर खड़े अपने साथियों की बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। इन चारों आरोपियों के अलावा बाहर खड़ी दो अलग अलग बाइक पर दो युवक पहले से बाइक स्टार्ट खड़ी कर उनका इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा गली के नुक्कड़ पर एक बाइक सवार दो युवक पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी करीब हवाई करते हुए फरार हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

-----------
सरपंच के चुनावों में महिला आरक्षित सीट पर नीटू की पत्नी है दावेदार
बताया जा रहा है कि आगामी सरपंच चुनावों के लिए गांव की सीट महिला आरक्षित है। इसके लिए तपा प्रधान रामकिशन के बेटे नीटू की पत्नी चुनाव के लिए दावेदार है। पुलिस इस आधार पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तपा प्रधान बोले- मामला चुनाव से जुड़ा नहीं
तपा प्रधान रामकिशन का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यह वारदात अज्ञात बदमाशों ने की है। उन्होंने कहा कि सरपंच के चुनावों के लिए गांव की सीट महिला आरक्षित है। उनके बड़े बेटे प्रॉपर्टी डीलर नीटू की पत्नी चुनाव लड़ेगी। मगर उन चुनावों के लिए भी किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही चुनाव का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। वारदात घर से करीब 200 मीटर दूर दूसरे निर्माणाधीन मकान में की गई है।
------
पूरी वारदात को लेकर घायल तीनों युवक अनभिज्ञ हैं। नीटू की हालत गंभीर होने के कारण होश में आने के बाद उसके बयान लेने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

- श्री भगवान, प्रभारी थाना बहु अकबरपुर।

मोखरा गांव में गोली चलने से घायलों को खेड़ी साध स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया ?

मोखरा गांव में गोली चलने से घायलों को खेड़ी साध स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया ?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed