{"_id":"67152173c23740226d063aa4","slug":"manoj-murder-case-45-year-old-krishna-who-has-become-a-grandmother-wanted-to-set-up-a-new-home-with-her-lover-rohtak-news-c-17-roh1019-529396-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रेमी के साथ नया घर बसाना चाहती थी दादी बन चुकी कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रेमी के साथ नया घर बसाना चाहती थी दादी बन चुकी कृष्णा
विज्ञापन
रोहतक। दादी बन चुकी 45 साल की महिला कृष्णा अपने प्रेमी 40 वर्षीय रैनकपुरा निवासी रमेश उर्फ रामे के साथ शादी कर नया घर बसाना चाहती थी। इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति 48 वर्षीय मनोज की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया। महिला को जहां न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया, जबकि आरोपी प्रेमी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि फतेहपुरी कॉलोनी निवासी मनोज की दो दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि उसकी हाथ की नस काटकर चाकू मारकर हत्या की गई है। मनोज निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर नौकरी करता था, उसके चार बच्चे हैं। पूछताछ में मनोज की पत्नी कृष्णा ने बताया कि उसके रैनकपुरा निवासी रमेश उर्फ रामे से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दिल्ली से कपड़े लाकर यहां बेचता था और कपड़े बचने के दौरान ही कृष्णा से दोस्ती हुई थी। मनोज मेहनत-मजदूरी करके भी चार बच्चों और पत्नी का गुजारा कर रहा था, मगर कृष्णा को इस तरह जीवन जीना अच्छा नहीं लग रहा था। वह रामे के साथ शादी करना चाहती थी। इसके लिए दोनों ने मिलकर मनोज को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया।
दो दिन पहले बनाई थी योजना, दीवार फांदकर घर में घुसा रामे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दो दिन से मनोज को रास्ते से हटाने की तैयारी में थे। योजना के तहत दीवार कूदकर रामे घर के अंदर आया। शोर सुनकर मनोज की नींद टूट गई। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी रामे ने उसे दबोच लिया। इसी बीच कृष्णा ने चाकू निकाला और अपने पति मनोज के हाथ की नस काट दी। ज्यादा खून बहने से मनोज ने दम तोड़ दिया। प्रेमी रामे मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
...
फतेहपुरी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी कृष्णा व उसके प्रेमी रैनकपुरा निवासी रमेश उर्फ रामे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। महिला को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिय गया जबकि रमेश उर्फ रामे को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
रविंद्र कुमार, थानाप्रभारी निरीक्षक पुरानी सब्जी मंडी।