{"_id":"688fcc758e228856030c115b","slug":"manisha-bhanwala-selected-for-senior-world-wrestling-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-702510-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए मनीषा भानवाला का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए मनीषा भानवाला का चयन
Mon, 04 Aug 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
47... मनीषा भानवाला।
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करने वाली जींद की मनीषा भानवाला का चयन सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। भारतीय कुश्ती टीमों के लिए चयन ट्रायल 3 अगस्त को नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में किया गया है। इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनीषा ने क्रोएशिया में होने वाली चैंपियनशिप के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है।
कोच मनदीप ने बताया कि 17 से 21 सितंबर को जाग्रेब, क्रोएशिया में सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप होगी। मनीषा ने चौथी रैंकिंग सीरीज पोल्याक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल में देश का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2016 साउथ एशियन में स्वर्ण, 2017 कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य, 2022 वर्ल्ड रैंकिंग में स्वर्ण, 2023 वर्ल्ड रैंकिंग में कांस्य पदक जीता है। 2025 में सीनियर एशियन चैंपियनशिप की वह चैंपियन बनी थीं। 7 साल बाद कोई भारतीय लड़की चैंपियन बनी है।