फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manisha becomes coach, will teach wrestling tricks

Rohtak News: कोच बनीं मनीषा सिखाएंगी कुश्ती के दांव-पेच

Thu, 22 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 22 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Manisha becomes coach, will teach wrestling tricks
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम के अखाड़े की पहलवान मनीषा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह उपलब्धि उसके जूनियर कोच बनने की है। अब यह बेटी अपने सरीखी दूसरी बेटियों और बेटों को कुश्ती के दांव-पेच सिखाएंगी।
विज्ञापन


सरकार की खेल नीति के तहत अपनी उपलब्धियों के चलते मनीषा को जूनियर कोच की नियुक्त मिली है। यह बेटी छोटूराम स्टेडियम में ही कोच की भूमिका निभाएगी। किसान पिता सुरेश व मां मीना देवी ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन

मनीषा वर्ष 2014 से कुश्ती खेल रही हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद स्टेडियम में आकर पूरी लगन से कुश्ती का अभ्यास करती रहीं। अपना हुनर निखार कर यह बेटी आगे बढ़ी और कई पदक जीते। नाम कमाया और अब नौकरी पाई। मनीष ने इस सफलता का श्रेय परिवार व कोच को देते हुए कहा कि इनका हर कदम पर सहयोग मिला। कोच ने आर्थिक सहायता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रही मनीषा की उपलब्धि
- 2015 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया।
- 2016 कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- 2017 कॉमनवेल्थ में रजत पदक प्राप्त किया।
- 2021 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
- 2022 सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग में स्वर्ण पदक जीता।
- 2023 नेशनल राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता।
- 2023 ओलंपिक के लिए क्वालीवाई किया।
- 2024 नेशनल राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed