{"_id":"627aa83509d57940e957d5bf","slug":"manchales-beat-up-b-tech-student-and-his-friend-in-mdu-rohtakcity-news-rtk646266222","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में मनचलों ने बीटेक के छात्र व उसकी दोस्त को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में मनचलों ने बीटेक के छात्र व उसकी दोस्त को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू परिसर में विद्यार्थियों से मारपीट का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार देर शाम बाइक सवार चार युवकों ने बीटेक छात्र व उसकी दोस्त को बुरी तरह पीटा। विवि के इनफोर्मेशन सेंटर के पास बैठे इन विद्यार्थियों का कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने बाइक सवार मनचलों की छेड़छाड़ का विरोध किया था। पुलिस ने इस बारे शिकायत मिलने पर कार्रवाई किए जाने का दावा किया है।
पीजीआई में उपचाराधीन घायल छात्र ने बताया कि वह देर शाम गेट नंबर एक से कुछ दूर इनफोर्मेशन सेंटर के पास अपनी दोस्त के साथ बैठा था। इस दौरान बाइक पर चार युवक आए और उसकी दोस्त से छेड़छाड़ करने लगे। उससे छेड़छाड़ का विरोध किया। इस बात पर बाइक सवारों ने उसे बुरी तरह पीट डाला। लड़की को भी थप्पड़ मारे। इसके बाद वे भाग गए। शोर मचाने पर कुछ विद्यार्थी वहां आए और उनकी मदद की। लड़की को हॉस्टल पहुंचाया व लड़के को पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले गए। यहां देर रात तक उसका इलाज चल रहा था। लड़के का कहना है कि उसकी दोस्त ने पुलिस को मदद के लिए फोन किया था। देर शाम हॉस्टल में पुलिस आई और लड़की से शिकायत ली। इस बारे में कार्रवाई बुधवार सुबह आने पर करने की बात कही गई है।
पुलिस थाना पीजीआई प्रभारी गौतम ने कहा कि अभी झगड़े का मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।