फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man dies after being hit by train

Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
महेंद्रगढ़। डहीना और नांगलमुंदी के मध्य एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोपहर 1 बजे जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी के एसआई सत्यपाल व उनकी टीम ने शव की जांच की तो उसके पास कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए जहां पर हादसा हुआ उनके आसपास के गांवों के पास जाकर शव की पहचान के लिए लोगों से पता किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि मृतक ने सलेटी रंग का कुर्ता पजामा पहन रखा है। नीले रंग की चप्पल पहनी हुई थी। मृतक के पास से सफेद रंग का परना भी मिला है। उन्होंने शव को पहचान के 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed