फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   maleria, dengue, pgi, desis, patient, rohtak, hospital, haryana

मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ा प्रकोप, एक मरीज को मिला डेंगू

Fri, 09 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
maleria, dengue, pgi, desis, patient, rohtak, hospital, haryana
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
 मौसम में बदलाव के कारण जिले में मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सिविल अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में हर रोज सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, एक मरीज को डेंगू की पुष्टि भी हुई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों का रिकार्ड देखें तो फिलहाल हर दिन लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा पीजीआई में भी काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। चिकनगुनिया के केस भी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक इसे बदलते मौसम और मच्छर के प्रकोप का कारण बता रहे हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में कई दिन पहले आए एक मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि मरीज स्थानीय नहीं था, जिस वजह से यहां पर भर्ती नहीं हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र का कहना है कि मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। ऐसे में जरूरी है कि कूलर या घर के आसपास पानी जमा न होने दें। समय-समय पर सफाई बेहद जरूरी है। यदि किसी कारण मलेरिया या कोई बुखार हो जाता है तो घबराना नहीं चाहिए। मरीज समय पर खाना-पीना खाता रहे और चिकित्सकीय परामर्श भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed