फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Makrauli toll case: Toll officers did not come to farmers' panchayat, preparing for legal action

मकड़ौली टोल प्रकरण : किसानों की पंचायत में नहीं आए टोल अधिकारी, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Fri, 01 Jul 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Makrauli toll case: Toll officers did not come to farmers' panchayat, preparing for legal action
मकडौली टोल पर किसानों के साथ बैठक करते गुरनाम सिंह चढूनी । संवाद
मकड़ौली टोल पर वीरवार को किसानों की पंचायत हुई, जिसमें न तो टोल अधिकारी पहुंचे और न ही अवैध वसूली के लगाए गए आरोपों के सबूत सौंपे। ऐसे में पंचायत ने निर्णय लिया कि सोमवार को एसपी से मुलाकात कर आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ऐसे किसी पर अवैध वसूली का आरोप लगाना गलत है। अधिकारी सबूत दें या पंचायत में माफी मांगें।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि मकड़ौली टोल प्लाजा पर गोली चली है। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कलानौर खंड के गांव गढ़ी बलंब निवासी अभिषेक ने लिखित शिकायत दी। उसने बताया कि मकड़ौली टोल का संचालन कर रही कंपनी में वह सीनियर टीसी है। रात को वीआईपी लेन से वाहन निकालने की बात को लेकर राजू मकड़ौली गॉली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजू मकड़ौली ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली कान के पास से गुजर गई। पुलिस ने राजू मकड़ौली को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था। साथ ही एक वायरल वीडियो में टोल के एक अधिकारी ने राजू मकड़ौली पर अवैध वसूली से जुड़े आरोप भी लगाए थे। इससे किसान नाराज हैं और टोल प्रबंधन से सबूत मांग रहे हैं। इसके लिए वीरवार को सत्यवान धामड़ की अध्यक्षता में टोल पर पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी, ओमप्रकाश हुड्डा व सत्यवान नरवाल भी पहुंचे। साथ में मकड़ौली गांव से भी ग्रामीण आए हुए थे। करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच हुई पंचायत में टोल के अधिकारियों को बुलाया गया, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। तय हुआ कि अवैध वसूली के आरोप के लेकर पंचायत सोमवार को पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना से मिलेगी। साथ ही आरोप लगाने वाले टोल अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगी। इसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी हिसार रवान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed